फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत उत्थान सभा ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपूत उत्थान सभा ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

थानाभवन। राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सीओ थानाभवन कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा गया है कि सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई सचिन वालिया की मौत संदिग्ध हालात में हुई, लेकिन राजपूत समाज के चार युवकों को दबाव के चलते नामजद कर दिया गया। उनकी मांग है कि प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई न हो सके। चेतावनी दी गई है कि अगर मुकदमे में नामजद किसी भी युवक को गिरफ्तार किया जाता है, तो राजपूत उत्थान सभा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी। इस दौरान रजनीश राणा, राजीव राणा, सोहनवीर राणा, अंकित राणा, कुलदीप और नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सर्वेश सचिव और किरणपाल बने कोषाध्यक्ष
शामली। राष्ट्रीय जाट एकता मंच के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वेश कालखंडे को जिला सचिव और किरणपाल सिंह मलिक को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान रवि कालखंडे, दीपक चौधरी, सुनील मलिक, राजपाल सिंह, मोहकम सिंह, सुभाष राणा, धीरज मलिक, संजय कालखंडे, योगेश मलिक और कृष्णपाल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें