फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर कांड पाठ कर सुख शांति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुख शांति की कामना की
विज्ञापन

जलालाबाद (शामली)। मोहल्ला मोहम्मदीगंज स्थित शिव मंदिर में रविवार रात सुंदरकांड समिति द्वारा सामूहिक रूप से अखंड सुंदर कांड का पाठ किया गया। भजन गायकों ने वीर हनुमान, शिव पार्वती, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण आदि देवों से संबंधित भजन सुनाकर भक्ति रस की धारा बहा दी। अवनीश भगत ने रामभक्त हनुमान जी की सेवा का गुणगान किया। इससे पूर्व पंडित राधेश्याम शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। पूजा राजू पाल यजमान रहे। कार्यक्रम में ब्रजपाल, डाक्टर संजीव पाल, सविता पाल, विभा पाल, राजेंद्र कुमार पाल, सोमपाल सिंह, सोमप्रकाश, राजवीर सिंह, डाक्टर नीरज कुमार, विकास कुमार, राजकुमार रुहेला, डॉक्टर देवेंद्र आर्य, डॉक्टर सुभाष आर्य, हरीश कुमार शर्मा और शालू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें