राम मंदिर निर्माण से होगी सद्भावना की स्थापना
झिंझाना।
इंटरनेशनल सिख वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के सचिव और राम मंदिर निर्माण मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक सरदार जसवीर सिंह ने कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना को पुन: स्थापित करना अति आवश्यक है, जो राम मंदिर निर्माण के जरिये ही संभव है।
शुक्रवार को कस्बा झिंझाना में बंटी तोमर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सरदार जसवीर सिंह ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक हितों में समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देशवासी किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला आने पर जल्दी ही राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया हो जाएगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण से देश में राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की स्थापना होगी। वहीं, उन्होंने बताया कि कैराना तहसील क्षेत्र में मंसूरा से चौतरा गांव तक तीन किलोमीटर, रंगाना से ऊन रोड मां काली मंदिर तक तीन किलोमीटर, बांसे वाले डेरे से लखविंदर के डेरे तक दो किलोमीटर, सरदार मोहब्बत सिंह के डेरे से गुरुद्वारा साहिब तक एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जो लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत है। इस दौरान अब्दुल कय्यूम रजा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा पंजाब प्रदेश, भाजपा नेता बंटी तोमर, ओमपाल चौधरी, डाक्टर रोहित तोमर, शाह आलम, प्रतिज्ञा नारायणा, गजेंद्र चैहान, विनोद चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।