फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर कांड़ का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

मोहल्ला गंगा आर्यनगर में माता मंदिर के पास सामूहिक रूप से सुंदर कांड समिति द्वारा अखंड सुंदर कांड का पाठ किया। भजन गायकों द्वारा भजनों के माध्यम से भक्ति रस की गंगा बही। पंडित होतीलाल शर्मा ने हनुमान की महिमा का कथा रुप में गुणगान किया। कार्यक्रम में संजय सैनी, बोधराज नारंग, अवनीश आहुजा, राजकुमार रुहेला, राधेश्याम शर्मा, रविंद्र सैनी, फतेहचंद धीमान, हरीश कुमार शर्मा, अनिल कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


हवन यज्ञ के साथ आर्य समाज का वेद प्रचार प्रारंभ
जलालाबाद।
मुख्य बाजार पाल धर्मशाला में सोमवार सुबह हवन यज्ञ के साथ श्यामलाल आर्य की स्मृति में दो दिन का वेद प्रचार सत्संग प्रारंभ हो गया। सुबह हवन यज्ञ सामूहिक रुप से सत्यदेव आर्य द्वारा कराया गया। विश्वामित्र आर्य विद्वान ने प्रवचन में कहा कि सत्य से ही सब कुछ जाना जा सकता है। वह संसार को मनुष्य के कर्मों द्वारा चला रहा है, उन्होंने अध्यात्मिक विचारों पर कहा कि आज के समय मनुष्य में अच्छे संस्कार ना मिलने के कारण अपने अच्छे मार्ग से भटक गया है। कार्यक्रम में महाशय खजान सिंह आर्य, विजय सिंह आर्य, डाक्टर सुभाष चंद आर्य, डॉ. देवेंद्र आर्य, डॉ. रणजीत आर्य, बाबूराम नायक, रतन सिंह आर्य, अनुराधा आर्य, सतीश कुमार आर्य आदि बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें