मिल के गोदाम समेत कई दुकानों में छापेमारी
शामली। जले के कृषि विभाग की टीम ने थानाभवन-शामली में कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों में छापे मारे। छापेेमारी के दौरान सात कीटनाशी दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉक्टर हरीशंकर सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की टीम ने पांच दिन पूर्व 23 मार्च को कीट नाशी विक्रेताओं के छापामारी अभियान शुरू किया गया। अपर दोआब शुगर मिल्स शामली के गोदाम में छापामार कर दो कीटनाशी नमूने लिए। टीम ने शामली के मिल रोड कृषि रसायन केंद्र, माजरा रोड कृषि विकास केंद्र, करनाल रोड चौधरी एग्रीकल्चर स्टोर, मंडी मार्शगंज किसान खाद भंडार व कुड़ाना रोड किसान पेस्टी साइडस, में एक एक मिलाकर पांच नूमने तथा थानाभवन कस्बे में पुंडीर बीज भंडार के यहां दो नमूने लिए।