फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने दिया दिल्ली चलों का नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने दिया दिल्ली चलो का नारा
विज्ञापन

शामली। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मूल्यांकन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सभी कमरों में घूमकर सभी शिक्षकों से दिल्ली में 30 अप्रैल को होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। वहीं, एक अप्रैल को काला दिवस मनाने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मंगलवार को संस्था के जिला संयोजक नवनीत कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहर के आरके इंटर कॉलेज में बने मूल्यांकन केंद्र पर घूमकर सभी शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने न्यू पेंशन योजना का कड़ा विरोध करते हुए सभी शिक्षकों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों से एकत्र होने का आह्वान किया। सभी शिक्षकों से एक अप्रैल को काला दिवस मनाने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षकों को बताया कि 30 अप्रैल को पुरानी पेंशन बंद होने के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन होगा। उन्होंने सभी को दिल्ली चलो के नारे के साथ सभी से 30 अप्रैल को सभी शिक्षक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान संजय यादव, रजनीश, चंद्र कुुमार, शुभि गोयल, अनिरुद्ध, सत्येंद्र, विजय पांडेय, अनुराग यादव, अमित गोस्वामी, उमेश कांबोज, राधेश्याम, रणविजय यादव, राजीव, फूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें