शामली। संस्कृत बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को हिंदी विषय का पेपर हुआ। परीक्षा में 56 परीक्षार्थी पंजीकृत रहें। इनमें से पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और 51 ने परीक्षा दी। सचल दल ने छापामारी की लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में संस्कृत बोर्ड की परीक्षा चल रही है। द्वितीय पाली में कक्षा प्रथमा की हिंदी की परीक्षा हुई। 12 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, एक ने परीक्षा छोड़ी जबकि 11 ने परीक्षा दी। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। 27 पंजीकृत रहें, तीन ने परीक्षा छोड़ी जबकि 24 ने परीक्षा दी। उत्तर मध्यमा में प्रथम वर्ष की साहित्य की परीक्षा हुई। 17 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। एक ने परीक्षा छोड़ी जबकि 16 ने परीक्षा दी। केंद्र व्यवस्थापक बाल गोविंद ने बताया कि परीक्षा के लिए कॉलेज स्तर पर सचल दल बनाया गया। सचल दल ने परीक्षा के दौरान सभी कमरों में छापामारी की। किसी भी कक्ष में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।