कैराना।
कस्बा कैराना निवासी पूर्व विधायक बशीर अहमद सोमवार को पानीपत से कैराना लौट रहे थे। जब वह हरियाणा के छाजपुर में पहुंचे तो उनकी कार की टक्कर नील गाय से हो गई। हादसे में बशीर अहमद को चोट लगी। उनको प्राथमिक उपचार दिलाया गया। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे गई। उधर, पूर्व विधायक के हादसे की खबर जब कस्बा कैराना में लोगों को लगी तो उनकी खैरियत जानने ने लिए लोगों का तांता उनके घर पर लग गया।