फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों का बेमियादी धरना सातवें दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के अमीनों ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालय पर बेमियादी रुप से चल रहा धरना सातवें दिन जारी रहा। अमीनों ने एसडीएम सदर सुुरजीत सिंह को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को शामली तहसील मुख्यालय पर बेमियादी धरने में उत्तर प्रदेश संग्रह अमीन संघ के शामली नगराध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि संग्रह अमीनों की मांगो को विचार नहीं किया जा रहा है। मांगे पूरी न होने पर अमीनों ने सरकारी कार्यों का बहिष्कार का निर्णय लिया है। बेमियादी धरने में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, जिला सचिव रतनसिंह, मनोज शर्मा, शफीक, यशपाल सिंह, ओमपाल सिंह, पंकज राणा, अमित कुमार सिंह मौजूूद रहे। उधर, कैराना में सोमवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ शाखा तहसील कैराना के राजस्व अमीनों ने सातवें दिन भी तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष विनोद शर्मा, साजिद अली, गोपाल सिंह, संजय सिंह, श्याम सिंह, खुर्शीद, अब्बल, इस्तयाक, रविंद्र, शकील, आशीष, शिवकुमार मौजूद रहे।

11 सूत्री मांगो को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन
शामली। रुके हुए मानदेय दिलाए जाने और छठे वेतन आयोग का बकाया एरियर दिए जाने संबंधी 11 सूत्री मांगों को लेकर जिले के पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के रुके हुए मानदेय, छठे वेतन आयोग का बकाया एरियर दिलाए जाने, निलंबित सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द से जांच करके बहाल किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में जिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मेडिकल स्वीकृत है, उन्हें वेतन दिए जाने व कैश लेश फार्म आल लाइन कर स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने संबंधी मांगे पूरी किए जाने की मांग की हैं। मौके पर अमित कुुमार, कृष्णपाल कश्यप, कुुुसुम सोम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें