फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का पेपर किसी को लगा कठिन, तो किसी को लगा सरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सीबीएसई में सोमवार को कक्षा-10 का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। जिसमें जनपद में बने सात परीक्षा केंद्रों पर 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा जिला समन्वयक एके गोयल ने बताया कि सभी केंद्रों पर सचल दल ने छापेमारी की।
विज्ञापन

बताया कि किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं मिला। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। बताया कि मंगलवार को इंटर का रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा है जो बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सभी परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएगी। वहीं अंग्रेजी की परीक्षा छूटने के बाद शहर के सरती देवी राजाराम केंद्र और सेंट आरसी केंद्र पर परीक्षार्थी मीनू और वंशिका ने बताया कि पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। सभी प्रश्न सरल थे जो समय रहते हल कर दिए गए। वहीं छात्र रोहन व अनुज का कहना है कि अंग्रेजी का पेपर थोड़ा कठिन था। कई प्रश्नों का सही से उत्तर नहीं दे सकें है। जिस कारण कम ही अंक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें