जलालाबाद। नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार अहमद की अध्यक्षता सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसआई पवन कुमार सैनी ने कहा कि सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। यदि कहीं कोई असामाजिक तत्व द्वारा किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा को दिशा-निर्देश दिए कि नगर के अंदर तक पानी की आपूर्ति लगातार रहे तथा सफाई व्यवस्था पर सुदृढ़ रहे। भाजपा नेता बोबी शर्मा, अशोक कोरी, सुनील पाल, अकील नेता, व सभी सभासद आदि नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।