फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव करोड़ी के पहलवान राहुल ने खेलो इंडिया में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जनपद के गांव करोड़ी के पहलवान राहुल कुमार ने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई योजना खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विजेता पहलवान को अब राज्य सरकार की ओर से प्रति वर्ष पांच लाख रुपये पुुरस्कार के रूप में मिलेंगे। विजेता पहलवान काफी समय से शहर के पिंटू अखाड़ा में प्रशिक्षण ले रहा है। सोमवार को गांव और अखाड़े में पहुंचने पर विजेता पहलवान का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में 31 जनवरी से लेकर आठ फरवरी तक प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई गई योजना खेलो इंडिया के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं चल रही हैं। प्रतियोगिता में पूरे भारत से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें शामली के गांव करोड़ी निवासी राहुल कुमार पुत्र सुरेशपाल सिंह ने कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए फाइनल में 63 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा के पहलवान को पराजित करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर गांव व जनपद का नाम रोशन किया। विजेता पहलवान 12 वर्ष की आयु से शहर के माजरा रोड स्थित पिंटू अखाड़े में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। पिंटू पहलवान और कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि विजेता पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के पहलवान, सेमीफाइनल में दिल्ली के पहलवान और फाइनल में हरियाणा के पहलवान दिल मोहब्बत को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है, जिसके बाद अब राज्य सरकार की ओर से विजेता पहलवान को अगले आठ वर्षों तक प्रोत्साहन देने के लिए हर वर्ष पांच लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे, जिससे पहलवान और अधिक मेहनत कर देश भारत की ओर से कुश्ती लड़कर देश का नाम रोशन कर सके। पहलवान ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु पिंटू और कोच प्रदीप को दिया। सोमवार को पहलवान के अखाडे़ और गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। जीत से पहलवान के परिवार और गांव में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें