फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2018 की नई कार्यकारिणी के के लिए एल्डर कमेटी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके तहत एक फरवरी को मतदान कराया जाएगा और उसी दौरान चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कैराना बार एसोसिएशन के एल्डर कमेटी के चेयरमैन जमशेद अली व सदस्य सुरेशचंद शर्मा, शमीम अहमद, सत्यवीर शर्मा, प्रदीप कुमार जैन नेे बताया कि बार एसोसिएशन कैराना की 2018 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव प्रशासनिक, सह सचिव पुस्तकालय व कोषाध्यक्ष पद के साथ-साथ वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य पद पर चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तथा प्रस्तुत करने का कार्य 27 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच तथा 30 जनवरी को नामांकन पत्रों के विरुद्ध लिखित आपत्तियां दाखिल की जाएगी। साथ ही, उनका निस्तारण व नामांकन पत्रों की वापसी की जाएगी। एक फरवरी को बार भवन में सुबह दस बजे से एक बजे तक मतदान कार्य किया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना का कार्य पूर्ण किया जाएगा। मतगणना उपरांत नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बार एसोसिएशन कैराना के इस चुनाव में 216 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें