शामली। जिले की चीनी मिलों की बकाया गन्ना भुगतान के लिए डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह ने आठ जनवरी को शाम छह बजे कैंप कार्यालय में बैठक बुलाई है। जिसमें जिले की चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान की समीक्षा की जाएगी। ऊन चीनी मिल ने पिछले सत्र का सात करोड़ 31 लाख रुपये का भुगतान ऊन गन्ना सहकारी समिति के माध्यम से किसानों के खाते मे चला गया है। ऊन चीनी मिल का पिछले पेराई सत्र का शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया है।