अश्लील हरकतें करते दो जोड़े पकड़े
शामली। कैराना रोड पर स्थित एक दुकान के भीतर एक प्रेमी युगल अश्लील हरकतें कर रहा था, जबकि दूसरा जोड़ा बाहर खड़ा हुआ था। इस दौरान आसपास के लोगों को इसकी भनक लग गई। इस पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवतियों तथा युवकों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। बाद में युवतियों के परिजन कोतवाली में पहुंचे और पुलिस से मामले की जानकारी ली। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवतियों को हिदायत देते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, दोनों युवक थाना आदर्शमंडी गांव के बताए गए हैं। दोनों युवकों को छुड़वाने के लिए कोतवाली में फोन आने लगे और सेटिंग-गेटिंग शुरू हो गई। इसी कारण देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।