फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कस्बे के होटलों में चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर रविवार को चौकी प्रभारी पवन कुमार ने जलालाबाद में होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने फोर्स को लेकर सभी होटलों पर पहुंचकर संचालक से पकाए गए मीट के बारे में जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर पशु वध कर मीट की बिक्री की जा रही है। कुछ लोग घरों में पशु वध कर मीट को होटलों पर सप्लाई कर रहे है। जिनके बारे में स्थानीय पुलिस के साथ साथ उच्च अधिकारियों को शिकायत मिल रही है। चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया की कस्बे में हो रहे घरों, स्थानो पर पशु वध पूरी तरह बंद करने हेतु बैठक नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को दोपहर के समय होगी। जिसमें सभी सभासद, नगर पंचायत चेयरमैन, कस्बे के जिम्मेदार लोग रहेंगे। जिसमें समस्या को दूर करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें