फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की जिला कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जाट बिरादरी के लोगों को देशहित में कार्य करने और नवयुवकों में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इस दौरान नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को गांव भैंसवाल में राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति की बैठक कर संगोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष देवराज सिंह पहलवान ने कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी जाट बिरादरी के लोगों से एकत्र होकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। वहीं नवयुवकों में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करने का संकल्प दिलाया। जिसके बाद उन्होंने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें जिला प्रवक्ता मास्टर अनिल कुमार पुरमाफी, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह राठी नया गांव, जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह भभीसा, महासचिव योगेंद्र सिंह आमवाली, महासचिव नोनांगली, देवेंद्र सिंह दूधली, सचिव विकास कुमार भैंसवाल, बोबी मलिक चूनसा और राजवीर सिंह रंगाना, महामंत्री योगेंद्र पंवार शामली को बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बतीसा खाप के चौधरी बाबा सूरजमल ने की। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें