शामली (ब्यूरो)। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक हेल्प डेस्क बनाई है। इस हेल्प डेस्क पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब रेल यात्रियों को किसी बात के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, किसी प्रकार की समस्या के संबंध में वह बेहिचक हेल्प डेस्क पर पुलिसकर्मियों से जानकारी हासिल कर सकेंगे। कार्यवाहक एसओ जीआरपी रविंद्र राणा ने बताया कि हेल्प डेस्क का गठन कर दिया गया है और शुक्रवार से ड्यूटी लगा दी गई है। रेल यात्रियों की मदद के लिए इस डेस्क का गठन किया गया है।