शामली। जवाहर लाल नेहरू के 128वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके याद किया।
मंगलवार को बुढ़ाना रोड विश्वकर्मा नगर में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए गए। उन्होंने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, राजेद्र भारती, रामकिशोर पारचा, श्रीनिवास शर्मा, अशोक कुमार जैन, रमन कौशिक, सुधीर पंवार, मुकेश पाल, श्रीराम शर्मा, यशपाल कपूर, नीरज, ठाकुर लाखन सिंह, ज्योति प्रसाद, सरफराज खान, राधेलाल, रामकुमार कश्यप, रामकुमार शर्मा, चिंरजीलाल, प्रमोद, रामकुमार, पंडित शिवचरण, नरेंद्र शर्मा, बाबूराम, योगेश, लोकेश राणा, विनोद, रमेशचंद, अंकुर जैन मौजूद रहे। संचालन जेके जैन ने किया।
उधर, शहर कांग्रेस शामली की एक सभा शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर प्रकाश डाला। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामलाल शर्मा, वैभव गर्ग, श्याम लाल शर्मा, अनुज गौतम, रमेश मराठा, पुुनीत शर्मा, निन्ना अंसारी, रविंद्र आर्य, विनोद शर्मा, महीपाल शर्मा, सोहिल धीमान, रवि, दीपक सैनी, धर्मेंद्र कांबोज मौजूद रहे।