फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर मलिक पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहीर मलिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

जलालाबाद(शामली)। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने जलालाबाद से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी जहीर मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जलालाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व सपा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जहीर मलिक के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की थी तथा ढोल नगाड़ों को बजाते हुए सड़क पर जुलूस निकाला था। इस दौरान रोड पर जाम लग गया था। प्रशासन द्वारा इसकी वीडियोग्राफी कराई गई थी। चौकी प्रभारी पवन सैनी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में जहीर मलिक व समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परिवार को सुरक्षा दी गई
जलालाबाद(शामली)। नगर के मोहल्ला आर्यनगर गंगा निवासी लाला महेंद्र कुमार,रविंद्र कुमार के यहां गत शनिवार को आधा दर्जन बदमाशों ने तीस लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। चार दिनों के बाद भी पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। उधर, व्यापारियों की मांग पर बुधवार को एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने चलाया अभियान
जलालाबाद(शामली)। पुलिस चौकी प्रभारी पवन सैनी ने नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर कस्बे के मेन बाजारों, गली-मोहल्लों से पोस्टर बैनर होर्डिंग उतरवाये तथा ऐसे लोगों को मुकदमा दर्ज करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें