फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ बनाएगा 1 करोड़ सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। भारतीय किसान संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि संघ ने अपने सदस्यता अभियान के तहत देशभर में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। प्रांत मंत्री दुष्यंत पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से सदस्या अभियान में जुट जाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शामली जनपद में दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही कमलवीर वर्मा को सदस्यता अभियान का जिला प्रमुख और जितेंद्र को सह जिला प्रमुख नियुक्त किया। वहीं थानाभवन, कैराना, कांधला, ऊन में भी मंडल स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही सभी नगरों में समितियां गठित की जाएगी। इस दौरान उमेश कुमार, वेदपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें