शामली।
जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक वीके गुलाटी ने बताया कि सोमवार को राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। जिसमें कक्षा-9 और 10 के विद्यार्थी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य विषय पर्यावरण में जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता में संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक उर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और गणित में भौतिक आधारित खेल रहेंगे।