पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
शामली। सीओ सिटी एके सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर में बृहस्पतिवार की रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीओ ने शहर के मुख्य चौक चौराहों पर स्वयं चेकिंग की और आने जाने वाले वाहनों को चेक किया। सीओ ने यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे वाहन चालकों के चालान भी करवाए। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
महिला के साथ मारपीट
शामली। नगर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी महिला प्रीती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी । उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रीती की तहरीर पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।