छात्रा की सेहत में सुधार
शामली।
गैस रिसाव से प्रभावित छात्रा को खून की उल्टी होने की बात पता लगने पर डीएम ने जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की और रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी।
केंद्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की टीम शहर में सर्वे कर अपनी जांच रिपोर्ट तैयार रही है। 30 अक्तूबर को टीम ने बच्चों से स्कूल में जानकारी हासिल की थी। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा श्वेता के परिजनों ने बताया था कि उनकी बेटी को खून की उल्टी हुई, जिसके बाद 31 अक्तूबर की सुबह उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला डीएम इंद्र विक्रम सिंह के संज्ञान में पहुंचा, तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूरी जांच रिपोर्ट तलब की थी। बुधवार को शामली अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा ने भी बच्ची से बात की तथा उसके स्वास्थ्य संबंधित कई जांच कराई। डाक्टर रमेश चंद्रा के अनुसार उन्होंने हीमोग्लोबिन, टीबी सहित कई जांच कराई है। अब तक कराई गई सभी जांच रिपोर्ट आ गई है. जिनमें छात्रा का स्वास्थ्य नार्मल पाया गया है। अभी बस एक जांच की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।