बीएसए से मिले शिक्षक
शामली। विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को उत्तरप्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर से मिलकर संगठन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन बढ़ोतरी का जनवरी 2017 से मार्च 2017 तक का एरियर दीवाली से पूर्व दिलाया जाए। सितंबर 2017 का वेतन चार प्रतिशत महंगाई भत्ते के अनुसार करने, जीपीएफ कटौती वाले सभी अध्यापकों का लेखा-जोखा, वित्त एवं लेखाधिकारी मुजफ्फरनगर से शामली हस्तांतरित कराने, मार्च 2016 में सेवानिवृत्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा की धनराशि तत्काल दिलाने सहित अन्य मांगे रखी गई। बीएसए ने सभी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री सुबोध शर्मा, महावीर सिंह, प्रमोद शर्मा, बासोराम, प्रवीण कुमार, नीटू सरोहा, अश्वनी कंसल आदि मौजूद रहे।