फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में अच्छे संस्कार से समाज में आएगा बदलाव- आचार्य देवव्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनरतले भारतीय संस्कृति एवं आधुनिक समाज विषय पर आयोजित सेमीनार में मुख्य अतिथि हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मनुष्य जीवन में संस्कारों की महत्ता पर जोर दिया। बच्चों को अच्छे संस्कार से परिवार व समाज में परिवर्तन में आता है। अच्छे संस्कार से देश व समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

रविवार देर रात कैराना रोड एक रेस्टोरेंट में मुख्य अतिथि हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत व भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके सेमीनार का शुभारंभ किया। सिल्वर बेल्स स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किए। आईआईए के सदस्यों की बेटियों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। आईआईए के संरक्षक अशोक बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमीनार में मुख्य अतिथि हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि मनुष्य जीवन में संस्कृति का महत्व है। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार देने होंगे। अच्छे संस्कार से परिवार- समाज देश में बदलाव आएगा। कैराना से भाजपा सांसद हुुकुम सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति बेमिसाल है। एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईआईए के महासचिव आशीष जैन ने किया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, परविंद्र जैन, मयंक जैन, आलोक जैन, विपुल मित्तल, अमर जैन, विनय गोयल, राजीव जैन, गुरुजीत सिंह बेदी, सुभाष धीमान, सुनील माहेश्वरी, सुखचैन वालिया, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें