फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हनुमान धाम पर श्रीरामलीला महोत्सव शुरू,नारद मोह की लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

श्री हनुमान धाम पर 48वें रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन नारद लीला का मंचन किया गया। शुक्रवार रात्रि 10 बजे महोत्सव का शुभारंभ सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल ने दीप प्रज्वलित करके किया।
रंगमंच पर नारद का अभिनय अजय पाठक, कामदेव तरुण खोटियान, इंद्र ब्रिजेश वशिष्ठ, विष्णु रविपाठक, लक्ष्मी आशु निर्वाल, ब्रह्मा मधुर गोयल, शिव उज्ज्वल नामदेव, शिवजी के गण प्रदीप सैनी, उत्तम याहू ने किया। श्रीहनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, जोगेंद्र पाल सेठी, सुशील संगल, राजकुमार मलिक, आदेश शर्मा, दिनेश पाठक, रामेश्वर वत्स, सुखचैन वालिया, मनोज, रमेश धीमान, मनोज वर्मा, संदीप नामदेव, मुकेश मैनेजर, निकुंज मित्तल, अनिल, अरुण, विजय चौधरी मौजूद रहे। संचालन अनुुुराग शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बाबरी कस्बे में रामलीला कमेटी की ओर से 49वीं रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू ने थानाध्यक्ष बाबरी संदीप बालियान ने किया। अध्यक्षता पूर्ण सैनी ने की। मौके पर नत्थू सैनी, लाला ओम कुमार गुप्ता, मंजीत कुमार, सुरेश सैनी, आदर्श शर्मा, पप्पू टांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें