फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो अभियान के प्रति निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग की ओर से रैली का आयोजन किया गया। धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर से सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिले में हो रही है। इसके संबंध में सफल क्रियान्वयन के लिये स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग द्वारा रैली का आयोजन किया गया। शनिवार को रैली का शुभारंभ सीएमओ डॉ. राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर आकर संपन्न हुई। एसीएमओ राजकुमार सिंह तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सफल कुमार ने पल्स पोलियो के चक्र के बारे में जानकारी दी। रैली में स्वास्थ्य विभाग से डीसीपीएम फईम अहमद, एचईओ राम ललित वर्मा, दीपक शर्मा, यूनिसेफ के कोर्डिनेटर हरेंद्र कुमार एवं जयबीर, परवेज तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलियो अभियान को सफल बनाएं
झिंझाना। शनिवार को लाली देवी मेमोरियल स्कूल के बच्चाें ने जागरूकता रैली निकाली। कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान, कानूनगो, गोलघर, पीठ बाजार, मुख्य बाजार से रैली निकाल कर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का आह्वान किया। साथ में स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें