फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल गीत गायन व स्वर प्रतियोगिता टीमों ने एक से बढ़कर गीत प्रस्तुत कर बांध दी शमां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी एवं वीरांगना वाहिनी एकल गीत गायन एवं स्वर रत्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। एिकल गीत व स्वर रत्न में गायक- गायिकाओं ने गीतों की अपनी प्रस्तुति देकर नया संगीत मय माहौल बना दिया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित राजारानी विवाह मंडप में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी एवं वीरांगना वाहिनी एकल गीत गायन एवं स्वर रत्न प्रतियोगिता का शुभारंभ विशेष आमंत्रित अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल के संजय संगल, विशिष्ट अतिथि सेंट आरसी स्कूल कैराना के प्रबंधक यशपाल पंवार, मनोज मित्तल, रजनीश नामदेव ने संयुक्त रूप से मां भारती व सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। रेशु ग्रुप शामली द्वारा गणेश वंदना अजय पाठक द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। एकल वर्ग जूनियर में पार्थ सैनी, नव्या गोयल, खुशी, हिमांशु सैनी, ध्रुव गोयल, केशव धीमान, अक्षत भारद्वाज, सीनियर वर्ग में स्वाति पंवार, आदित्य सैनी, समीर कुल्हारिका, रितु शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा, अखिल पंवार, कुशाग्र अग्रवाल, शिवानी वर्मा, रिया, दिशा गोयल ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी। स्वर रत्न प्रतियोगिता में अनुप्रिया, अजय तोमर, दिशा पंत, नमन गुप्ता, प्रखर शर्मा, तुषार गोयल, हार्दिक सैनी, रजत पांचाल, शिवानी कौशिक, कनिका, अनंत, आयुष भारद्वाज तरूण खोटियान ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। निर्णायक की भूमिका में करुणा चौहान, भजन गायक वंदना चौहान, संगीत प्रभाकर एवं आशीष बजाज प्रभाकर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीशंकर जिंदल, प्रमोद सिंहवाल,अरविंद ऐरन, विजय शर्मा, सविता गुप्ता, हिमानी जैन ने किया। कार्यक्रम में अजय पाठक, मनोज शर्मा, अशोक कोरियर, संजीव शर्मा, पुनीत द्विवेदी, प्रदीप शर्मा, विनय जैन, नवीन नामदेव, राकेश गर्ग, सचिन गर्ग, विकास जैन, अनुज गौतम, मनीष भटनागर, मनोज कश्यप, ललित शर्मा, राजकुमार बालियान, पीयूष गोयल, अमित गर्ग, पवन शर्मा, राहुल कुच्छल, अनुज गुप्ता, शुभम अग्रवाल, रूपेश नामदेव, विपिन रूहेला, सुनीता जैन, इंदु बत्रा, मोनिका कपूर, रेखा गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें