फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में एनआरएचएम की टीम को मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

एनआरएचएम (राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन) की लखनऊ से आई टीम ने शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। टीम ने अधूरे अभिलेखों के मिलने पर नाराजगी जताई। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे एनआरएचएम में नियमित टीकाकरण के महाप्रबंधक डॉक्टर विकास सिंघल और औषधि भंडार लखनऊ के संयुक्त निदेशक ने टीम के साथ शामली सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी, रक्त संग्रह यूनिट, पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम के अलावा वार्डों में भ्रमण करके मरीजों से बातचीत की। टीकाकरण से संबधित अभिलेखों का निरीक्षण किया। लैब में प्रयुक्त होने वाली सिरिंज को बगैर तोड़े फेंकने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा इमरजेंसी रूम में मरीजों के लिए रखी एक शक्सन मशीन ठीक नहीं मिली। रक्त संग्रह यूनिट में अभिलेख चेक किए, तो उनमें प्रत्येक ब्लड ग्रुप की एक एक यूनिट ब्लड की उपलब्धता नहीं पाई गई। इसके अलावा प्रसूताओं को दिए जाने के लिए डाइट चार्ट भी अधूरा मिला, जिसमें नियमित रूप से किस दिन क्या खाना दिया गया, उसका उल्लेख नहीं पाया गया। इन खामियों पर एनआरएचएम की टीम ने कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, वार्डों में भ्रमण के दौरान मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने टीम को किसी तरह की समस्या नहीं बताई। टीम लीडर ने बताया कि जांच रिपोर्ट लखनऊ में उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार के अलावा अन्य डाक्टर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज टीकाकरण का करेंगे निरीक्षण
लखनऊ से आई टीम बृहस्पतिवार को भी शामली में ही रहेगी। इस दौरान जिले में टीकाकरण को लेकर निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी की जाएगी। हो सकता है कि एनआरएचएम की टीम देहात क्षेत्र की किसी अन्य सीएचसी अथवा पीएचसी पर पहुंचकर भी निरीक्षण कर सकती है।
विज्ञापन

अपनाघर आश्रम में लगाया शिविर
शामली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को करनाल रोड स्थित अपनाघर आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। अपनाघर आश्रम में रहने वाले प्रभुजी का चेकअप करने के बाद दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान आश्रम की देखरेख करने वाले लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें