शहर के वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेट को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को वीवी कॉलेज में चल रहा एनसीसी शिविर का समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक संजय संगल, कमान अधिकारी कर्नल प्रदीप भाटिया, कर्नल अनुपम सक्सेना, प्रधानाचार्य एसके आर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दी प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बालिका कैडेट्स ने सरस्वती वंदना के साथ कार्य का शुभारंभ किया। सभी कैडेट ने अलग अलग रंगारंग कार्यक्रम व देशभक्ति के गीतों पर जमकर डांस कर सभी के अंदर देशभक्ति का जज्बा भर दिया। विजेता कैडेटस को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कर्नल अनुपम सक्सेना व कर्नल प्रदीप भाटिया ने प्रशिक्षण के दौरान चयन किए कैडेट को गणतंत्र दिवस की परेड में प्रतिभाग करने के लिए मेहनत व लगन से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अगला प्रशिक्षण शिविर एक सितंबर से मोदीनगर में प्रारंभ होंगा। संचालन रजनीश कोरी ने किया। इस दौरान एनएस मान, केपी सिंह, रजनीश कोरी, संजीव कुमार, मदन कुमार, राजेश, रणबीर सिंह, मनजीत, किरणपाल, ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे।