कैराना।
सोमवार को कैराना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता खतौली में हुए रेल हादसे के शोक में न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया। दो मिनट का मौन रख कर खतौली रेल हादसे में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष दिनेशचंद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मौके पर बीरसेन पंवार, अशोक कुमार, बीपीएस चौहान, आलोक चौहान, शगुन मित्तल, ईश्वर चंद, प्रमोद चौहान, रवि वालिया आदि मौजूद रहे।