फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने कक्षा में शोर मचाने वाले छात्र को भेजा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा में शोर मचाने पर छात्र को भेजा घर
विज्ञापन

बाबरी(शामली)। क्षेत्र के एक गांव के इंटर कॉलेज में शिक्षक ने एक छात्र को कक्षा में शोर मचाने पर बैग देकर घर भेज दिया। इस पर वह साथियों के साथ पहुंचकर कॉलेज गेट के बाहर शिक्षक को गाली देने लगा। प्रधानाचार्य ने पुलिस बुलाई, तो छात्र मौके से बाइक छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाबरी के कैंडी गांव में जानकी दास इंटर कॉलेज में सुबह दूसरे पीरियड में मिड- डे मील पहुंचने पर कक्षा 11 के शिक्षक परमवीर सिंह मिड-डे मील छात्रों को दिलवाने के लिए कक्षा से बाहर चला गया। इसी बीच कक्षा में छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद कक्षा के ही छात्र नासिर ने शोर कर रहे छात्रों के नाम नोट कर लिए। शिक्षक को उसने शोर मचाने वाले छात्र का नाम बता दिया। ज्यादा हंगामा करने वाले छात्र को शिक्षक बैग दे घर भेज दिया। हालांकि छात्र घर नहीं जाकर शिक्षक के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इस पर कॉलेज प्रबंधन व प्रधानाचार्य ठाकुर नरोत्तम ने बाबरी पुलिस को सुचना दे मौके पर बुलाया। पुलिस को देख आरोपी सहित सभी छात्र भाग गए। भागते समय छात्र अपनी बाइक छोड़ गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोंता रसूलपुर के करीब 25 छात्र कॉलेज में अध्ययन के लिए आते हैं, जो सभी डर गए। बाद में कॉलेज स्टाफ व बाबरी पुलिस ने छात्रों को उनके गांव सोंता रसूलपुर छोड़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें