फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाशलाल का भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन

कैराना।
भारतीय योग संस्थान रोहिणी के संस्थापक प्रकाशलाल की पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में गांव झाड़खेड़ी स्थित गोगावीर की म्हाड़ी पर श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभाष सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि रूडामल और गुरदास ने प्रकाश लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। योग का आरंभ मोहन लाल ने ओम की ध्वनि के साथ किया। प्रताप सैनी, वीरेंद्र, प्रदीप सैनी, रूडामल, धर्मपाल, संजय राजवंशी ने योग क्रिया कराई। ध्यान के माध्यम से साधकों ने प्रकाश लाल की कर्मठता, सरलता, निश्चलता के दर्शन किए। कार्यक्रम में कैराना, बुच्चाखेडी, अलीपुर, जगनपुर के सैकड़ों साधको ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दिनेश, ऋषि, आलोक, सतपाल, सोमपाल, जयकरण, डॉक्टर रविंद्र, सुधीर, रामकिशन, कमलेश, नीरज, दीपक, सोनिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें