शिविर में 57 मरीजों की जांच
शामली। रविवार को कमला कालोनी लायंस भवन में लायंस क्लब शामली के तत्वावधान में आयोजित प्रथम निशुल्क आई आपरेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 57 मरीजों की आंखों की जांच की गई। मोतियाबिंद की शिकायत पाए जाने पर 22 मरीजों को आपरेशन हेतु लायंस आई हास्पिटल गाजियाबाद में एबुलेंस से भेजा गया है। आंखों की जांच डाक्टर अशोक कुमार सिंघल व गाजियाबाद की टीम ने की। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच लायन डाक्टर जगमोहन सिंघल, डाक्टर सुशील संगल, डाक्टर मुकुट मोहन सिंघल द्वारा की गई। शुगर जांच किट डाक्टर खुर्शीद अनवर द्वारा दी गई। इस मौके पर लायंस क्लब शामली के पदाधिकारी मौजूद रहे।
211 सदस्यों की सूची विद्यालय में चस्पा
शामली। आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना के प्रधानाचार्य व चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वैदिक इंटर कालेज कुरमाली की 22 जुलाई की साधारण सभा में ग्राम शिक्षा सदन की प्रबंध समिति का पंचवर्षीय चुनाव कराने के संबंध में साधारण सभा की 211 सदस्यों की मतदाता सूची का विद्यालय के सूचना पट पर प्रबंधक प्रधानाचार्य एवं प्रबंध समिति पदाधिकारियों व सदस्यों की मौजूदगी में चस्पा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सदस्य को किसी नाम पर आपत्ति है, तो वह 29 जुलाई को विद्यालय परिसर मे सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक उपस्थित होकर साक्ष्यों को लेकर चुनाव अधिकारी के समक्ष आपत्ति कर सकते हैं। उसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नही की जाएगी।