फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सेवानिवृत्त अधिकारी का थैला काटकर 50 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 17 Mar 2026 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी शामली चीनी मिल के सेवानिवृत्त सहायक गन्ना विकास अधिकारी संसार सिंह तरार का बैंक में थैला काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो तीन महिलाएं संदिग्ध मिलीं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

संसार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को वे पालिका मार्किट स्थित पीएनबी शाखा में गए थे। उन्होंने अपने खाते से एक लाख दस हजार रुपये निकाले। उन्होंने थैले में 500-500 के नोट की दो गड्डी और एक 100 के नोट की गड्डी रख ली। इसके बाद उन्होंने दूसरे काउंटर पर पासबुक में एंट्री कराई और घर चले गए। घर जाकर पता चला कि थैला कटा हुआ है और उसमें 500 के नोट की एक गड्डी कम है। उसने बैंक पहुंचकर प्रबंधक और पुलिस को सूचना दी।
सीओ सिटी जितेंद्र कुमार और कोतवाली पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो तीन संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी। पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है। संसार सिंह ने बताया कि वे शामली चीनी मिल में उनके द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को रखा हुआ है। कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए उन्हें मिल में अकाउंटेंट को जमा करने थे। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें