फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 2.51 करोड में बनेगा 50 बेड का आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-सीएचसी परिसर में भवन निर्माण के लिए दो दिन बाद जमीन से पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू
- छह माह के में निर्माण कंपनी 540 वर्ग मीटर में दो मंजिला हॉस्पिटल भवन का निर्माण करेगी पूरा
- नए अस्पताल में 50 बेड के अलावा ब्लड बैंक की होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। स्वास्थ्य विभाग कैराना को नए 50 बेड के आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की सौगात देने जा रहा है। सीएचसी में 540 वर्ग मीटर जमीन पर दो मंजिला हॉस्पिटल भवन के निर्माण के लिए दो दिन में पेड़ों की कटाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद निर्माण कंपनी भवन को 6 माह के अंदर तैयार करेगी।
कैराना में दशकों से 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। अस्पताल परिसर में काफी जमीन खाली पड़ी है। एक लाख से अधिक की आबादी वाले कैराना के अलावा देहात के सैकड़ों मरीज प्रतिदिन सीएचसी पर उपचार कराने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र की जनता को अच्छी मेडिकल सुविधाएं देने के लिए 50 बेड का आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनाने जा रहा है। 540 वर्ग मीटर में दो मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण 2.51 करोड़ की लागत में किया जाएगा।
विज्ञापन

भवन निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले 19 मई को सीएचसी परिसर में लगे पेड़ों की नीलामी कराई जाएगी। जिससे भवन निर्माण के लिए समतल भूमि की जा सके। निर्माण कंपनी के अवर अभियंता कपिल ने बताया कि परिसर में पेड़ कटने के बाद 50 बेड के अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्य छह माह की अवधि के अंदर पूरा करना है। अस्पताल भवन के चारों और छह मीटर चौड़ा रास्ता, नर्सिंग स्टेशन, टाॅयलेट, बाथरूम, आपरेशन थिएटर, ओपीडी, स्टोर रूम, ब्लड बैंक, 50 बैड के लिए रूम, पैथालॉजी लैब, एक्सरे रूम आदि बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोट-
30 बेड के पुराने अस्पताल के अलावा 50 बेड का आधुनिक सुविधाओं से लैस दो मंजिला नए हास्पिटल भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। भूमि से पेड़ हटाने की प्रक्रिया चल रही है। नए हास्पिटल में ब्लड बैंक की सुविधा भी होगी। भवन निर्माण पूरा होने के बाद उपकरण स्थापित किए जाएंगे और स्टाफ की तैनाती होगी।- डाॅ. शैलेंद्र चौरसिया, चिकित्सा अधीक्षक कैराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें