फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सरफरोशी संस्था की ओर से लगाया स्वास्थ्य शिविर, -498 मरीजों की जांच, निशुल्क जांच कराई-

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला ब्लाक के नाला गांव में सरफरोशी संस्था की ओर से स्वास्थ्य शिविर में 498 मरीजों के स्वास्थ्य जांच करके निशुल्क दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाला गांव में सरफरोशी संस्था की ओर से स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर व भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर किया। डीएम ने कहा कि हर एक गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सरफरोशी संस्था की कांधला ब्लॉक प्रभारी सुधा रानी ने डीएम जसजीत कौर का स्वागत किया। शिविर में मरीजों की दांतो, हड्डियों, खून जांच व अल्ट्रासाउंड कराए जाने की सुविधा ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई। भभीसा से अलका, हरमुजपुर से कविता और कुसुम,सुन्ना से अफसाना और मखमूलपुर से आदेश और उस्मानपुर से राहुल, शामली से राहुल भी उपस्थित रहे। सरफरोशी संस्था की निदेशक रेवती लोल, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, बबीता, मुकेश, अश्वनी सिंह, फुरकान अली संजय अंकित, राजन कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें