फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बूथों पर 494 को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में चल रहे कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत 10 बूथों पर टीकाकरण किया। 1900 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 494 लोगों को टीके लगाए गए। जिले में 26 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल, सीएचसी शामली, सीएचसी कांधला, सीएचसी कैराना, सीएचसी थानाभवन, सीएचसी ऊन और सीएचसी झिंझाना में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई जबकि रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी व पीएचसी बनत में कोवैक्सीन लगाई गई। जिले में सभी 10 बूथों पर 1900 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 409 लोगों को पहली डोज व 85 लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगाया गया। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 26 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें