फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 लाभार्थियों को मिले सपनों के घर के स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
शामली ब्लाक कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत प्रमाण पत्र दिखाते ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
47 लाभार्थियों को मिले सपनों के घर के स्वीकृति पत्र
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2021-22 में स्वीकृत आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन के सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 36 और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 11 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर सीडीओ ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को योजना के आवास निर्माण कार्य को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान दोनों योजनाओं के लाभार्थी और सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी शामली डॉ. हरित कुमार, खंड विकास अधिकारी थानाभवन डॉ. पंकज, खंड विकास अधिकारी ऊन प्रवीण कुमार, खंड विकास अधिकारी कांधला सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें