फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में 460 शिकायतें आई

विज्ञापन
विज्ञापन
- 38 काउंटरों पर शिकायतों के समाधान के लिए उमड़ी किसानों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दस दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले में सोमवार को समस्याओं के निस्तारण के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। शामली में 291, ऊन में 77 और थानाभवन में 92 शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन

शामली सहकारी गन्ना समिति कार्यालय परिसर में आयोजित मेले में 14 काउंटरों पर मेले में गन्ना क्षेत्रफल, योग्य कृषि भूमि, बुग्गी और ट्रॉली के बदलाव, सट्टा आधार कार्ड में संशोधन, भूमि में गन्ना रकबा बढ़ाने, मोबाइल आदि की 291 शिकायतें प्राप्त हुई। शामली समिति में सचिव मुकेश राठी, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला मौजूद रहे। शामली समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रेम नारायण शुक्ला ने बताया कि शामली समिति में सबसे ज्यादा 33 भूमि बिक्री संबंधी, आठ शिकायतें पौधा, पेडी गन्ने की, 12 शिकायतें मोबाइल और 4 शिकायतें आधार कार्ड दुरुस्त करने की रही। ऊन में समिति स्तरीय मेले 77 और थानाभवन में 92 शिकायतें प्राप्त हुई। मेला आगामी 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें