फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाकर्मियों का धरना पांचवे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका शामली के कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। पालिका के कार्यालयों में तालाबंदी कर कर्मचारी धरने पर बैठे रहे, जिससे कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी जब तक निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं होती तब तक हड़ताल व धरना जारी रहेगा। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर जल्द ही सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।
नगरपालिका के लिपिक लक्ष्मण सिंह को निलंबित व मोहर्रिर गजेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने के विरोध में पालिकाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरने पर हैं। सोमवार को पांचवें दिन भी स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली के तत्वावधान में कर्मचारियों का धरना जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया व सचिव आजम खां ने बताया कि कर्मचारियों को न्याय नहीं मिला तो जल्द ही सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था और कार्यालय के अन्य सभी कार्य पूर्ण रूप से ठप कर दिए जाएंगे। धरने पर प्रदीप कुमार, साजिद, लक्ष्मण सिंह, गजेंद्र कुमार, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से नगर पालिका में कामकाज ठप
पिछले पांच दिन से नगर पालिका कर्मचारी कामकाज ठप करके धरने पर बैठे हैं। गृहकर और जलकर जमा नहीं हो रहा है। इसके अलावा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। कार्यालय के अन्य काम भी ठप हैं। किसी काम से नगर पालिका जाने वाले लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें