फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नशा मुक्ति केंद्र पर मारपीट व लूटपाट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्र संचालक ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर चार लोगों ने कर्मचारी को चाकू से आतंकित कर व बंधक बनाकर मारपीट की और मरीजों से अभद्रता की। आरोपी केंद्र से 30 हजार रुपये, एलईडी, बैटरा व कार लूटकर ले गए। केंद्र संचालक ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
अखिल भारतीय जाट जनजागृति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह नंबरदार ने बताया कि पिछले 15 साल से कैराना रोड पर अनमोल फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र का संचालन करता है। उसने बताया सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चार-पांच लोग केंद्र पर पहुंचे। आरोपियों ने कर्मचारी जयद्रथ को चाकू से आतंकित कर हाथ पांव बांध दिए। इसके बाद वहां मौजूद मरीजों से अभद्रता व मारपीट की। इस दौरान कई मरीज वहां से निकलकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमेंद्र सिंह का आरोप है कि आरोपी वहां रखे 30 हजार रुपये, एलईडी, बैटरा, मोबाइल फोन व वहां खड़ी कार लूटकर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। केंद्र संचालक का आरोप है कि इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी अभिषेक से करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रमेंद्र ने बताया कि केंद्र से जो मोबाइल लूटा गया, उससे कॉल कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया मंगलवार को उनकी कार एक गांव से मिल गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें