जिले में 45 और कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में कारोना पॉजिटिव के 45 और नए केस मिले हैं। सात व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 207 हो गई है।
जिले में बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार शाम को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 45 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर के मोहल्ला काकानगर में 52 वर्षीय व्यक्ति व 27 वर्षीय युवक, नौकुआं रोड पर 54 वर्षीय व्यक्ति, सरवर पीर पर 15 वर्षीय किशोर, वीवी इंटर कॉलेज रोड पर 14 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला। मोहल्ला दयानंद नगर में 59 वर्षीय महिला, चरण सिंह कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला, मंडी मार्शगंज में सात वर्षीय बालक व 40 वर्षीय महिला, तालाब रोड पर 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा कस्बा कांधला में 50 व 52 वर्षीय दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। बावली निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव मुंडेट में 35 वर्षीय युवक, महावतपुर में 70 वर्षीय वृद्ध के सैँपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 45 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। सात व्यक्ति ठीक हो गए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 207 हो गई है।