42 नए कोरोना संक्रमित मिले, 136 हुए ठीक
शामली। जिले में कोरोना के 42 नए संक्रमित मिले। कोरोना के 136 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 1107 हो गई है। सोमवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली शहर के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
गांव सिलावर में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा गांव बीनड़ा में एक, पिंडोरा में एक, थानाभवन में एक, कांधला में एक, मलकपुर में एक, चौसाना में एक, ऊन में दो, भनेड़ाजट में एक, बुटराड़ी में तीन, भाज्जू में एक, बनत में चार, कास्सोपुर में एक, मालेंड में एक, नाला में एक, कंडेला मे एक और उस्मानपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को 42 नए कोरोना पॉजिटिव केस की सूचना प्राप्त हुई है। 136 व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार जनपद में कुल सक्रिय केस की संख्या 1107 रह गई है। कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया सोमवार को कैराना सीएचसी व कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में स्वास्थ्य टीमों ने 125 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की, जिसमें एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा 115 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।