शामली। भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी के निधन पर भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक ने शोक प्रकट किया। कहा कि चंद्रपाल फौजी कर्मठ इंसान थे। कई किसान आंदोलन में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के निर्देश पर मिलकर काम किया। लखनऊ में बसपा सरकार में गन्ने से लेकर शामली बिजलीघर, तहसील कार्यालय, कोतवाली शामली, मेरठ कमिश्नर के घेराव, बागपत में बाबा टिकैत की गिरफ्तारी के समय कई दिनों तक रेल रोको आंदोलन में साथ ही रहे थे।