फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर पुल की क्षतिग्रस्त रैलिंग, हादसें को दे रही न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुुना नहर पुल पर लगी रेलिंग पिछले एक माह से क्षतिग्रस्त होने से सड़क दुघर्टनाओं को न्योता दे रही है।
विज्ञापन

जिले के लोनिवि ने मेरठ-करनाल हाईवे को भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत शाखा को एक साल पूर्व हस्तांतरित कर दिया था। हाईवे हस्तांतरित होने के बाद भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत शाखा की मार्ग मरम्मत व निर्माण करना की जिम्मेदारी बन गई। पिछले एक माह पूर्व एक ट्रक की टक्कर लगने से मेरठ-करनाल हाईवे पर बने पूर्वी यमुना नहर पुल की 20 मीटर रेलिंग टूट गई थी। पांच मीटर रेलिंग लटक गई है। जिससे हाईवे रेलिंग टूट जाने से सड़क दुघर्टनाओं को हादसों का न्योता दे रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत शाखा की ओर से पूूर्वी यमुना नहर पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग को लगवाने काम नहीं कर रही है। उधर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल मार्ग का पूर्वी यमुना नहर पुल की रेलिंग लगवाने की जिम्मेेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत शाखा की है। लोकनिर्माण विभाग को इस संबंध में क्षतिग्रस्त पूर्वी यमुना नहर के पुल की रेलिंग बदलवाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें