झिंझाना। सिकंदरपुर स्थित स्वामी कल्याणदेव डिग्री कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने ग्रामीण बस्ती में जाकर लोगों को प्रौढ़ शिक्षा के बारे में जागरूक किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। भारत सरकार द्वारा प्रौढ़ शिक्षा के लिए निशुल्क पुस्तकें आदि ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका गोयल, अंजलि, नूपुर, काजल, वर्षा, तनु शर्मा, रस्मी, दीक्षी आदि रहीं।