कैराना। नगर पालिका परिषद कैराना के आधा दर्जन से अधिक सभासदों ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। आरोप लगाया कि विद्युत निगम द्वारा तैनात प्राइवेट मीटर रीडर सीधे-साधे उपभोक्ताओं को अपने चंगुल में फंसा लेते हैं, जिसके बाद उनके मीटरों में छेड़छाड़ करते हुए अधिक रीडिंग दिखाई जाती है। उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है। वहीं, सभासदों ने अधीक्षण अभियंता से गली-मोहल्लों में नए विद्युत पोल लगवाने तथा जर्जर लाइनों को बदलवाए जाने की भी मांग की। मौके पर सभासद चौधरी सालिम, चौधरी गय्यूर, मुरसलीन, इंतजार अहमद, मौलवी फुरकान, सुकेब खां, दानिश व तौसीफ चौधरी आदि रहे। उधर मामले में विद्युत निगम के एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि एक रीडर को हटा दिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है।