झिंझाना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सेब की खेती को बढ़ावा देने के लिए मेरठ कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने मेरठ मंडल के किसानों की बैठक लेकर सेब की खेती करने के तरीके बताया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सेब की खेती नहीं होने से यहां के लोग कश्मीर, आसाम, हिमाचल, उत्तरांचल प्रदेशों पर निर्भर हैं। मगर पश्चिमी यूपी में सेब की फसल को उगाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने मेरठ मंडल के किसानों को ट्रेनिंग देकर अपने क्षेत्र में सेब की खेती को बढ़ावा देने की कवायद शुरू की है। गांव सिकंदरपुर से किसान डॉक्टर रोहित तोमर ने चार फरवरी को भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मेरठ में ट्रेनिंग लेकर मैदानी क्षेत्रों में कैसे सेब की खेती की जा सकती है आदि तरीकों को समझा। बताया कि अब जनपद शामली में सिकंदरपुर एक ऐसा पहला गांव होगा जहां पर सेब के बाग लगाए जा रहे हैं।